लोस सदन में गुंजा रेलवे स्टेशन बरगवां के निर्माण कार्य का मुद्दा सांसद ने कहा उच्च स्तरीय जांच हो

सिंगरौली। रेलवे स्टेशन बरगवां एवं ब्यौहारी में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्य को लेकर सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने लोकसभा सदन में शून्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार एवं अनियमितता का मुद्दा उठाकर हड़कंप मचा दिया है। सांसद के इस सवाल से रेलवे अमला एवं संविदाकार सवालों के कटघर्रे में घिर गया है।

लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सीधी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चयनित शहडोल जिले के ब्यौहारी व सिंगरौली जिले के बरगवां रेलवे स्टेशन के लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और भारत सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए निर्माण एजेंसी द्वारा कराए जा रहे गुणवत्ता विहीन कार्यों की जाँच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद ने कहा कि ईरिकॉन लिमिटेड कंपनी द्वारा क्षेत्र के अमृत स्टेशन में निर्माण कार्य अत्यंत घटिया क्वालिटी का कराया जा रहा है, जिसके कारण दिवाले चटक गई है। फर्स्ट क्रेक हो गए हैं। छते टपक रही हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उच्च स्तरीय जांच करा कर ठेकेदार एवं कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए दंडित किया जाए। सांसद ने कहा कि रेलवे उच्च गुणवत्ता और आदर्श मापदंड के लिए जानी जाती है। इसलिए रेलवे की शाख पर बट्टा लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

Next Post

रायगढ़ में आरपीएफ जवान ने प्रधान आरक्षक को मारी गोली रीवा के रहने वाले है मृतक पी.के मिश्रा

Wed Dec 3 , 2025
रीवा। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन में आरपीएफ पोस्ट के भीतर ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक को गोली मार दी. गोली लगने से प्रधान आरक्षक पी.के मिश्रा की मौके पर मौत हो गई. गोली चलाने वाला एस लादेर है जो कि जांचगीर चांपा का […]

You May Like