डबल मर्डर से सनसनी, युवक ने पहले महिला को मारी गोली फिर गोली मारकर की आत्महत्या

पन्‍ना। अजयगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम सिन्हाई मे एक दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई है। जिसमें छतरपुर के एक व्यक्ति ने सिन्हाई गाँव मे घर में अकेली महिला को पहले मारी गोली फिर स्वयं को गोली मार ली है जिससे दोनों की मौंत हो गई है। हासिल जानकारी के मुताबिक के लल्लू यादव बाईपास छतरपुर निवासी अजयगढ़ क्षेत्र में भैंसों का व्यापार करता था विगत कई वर्षों से क्षेत्र में आता जाता था गांव के लोग उसे पहचानते थे वह भैंस खरीदने बेचने का काम करता था आज शाम 4.00 बजे करीब घर में अकेली महिला गीता पति राकेश यादव उम्र 30 वर्ष घर में अकेली थी तभी लल्लू यादव वहां पहुंचा और देसी कट्टे से महिला के ऊपर फायर कर दिया महिला की मौके पर ही मौत हो गई फिर उसने अपने ऊपर भी कट्टे से फायर कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली और दोनों की गोली लगने से घटना स्थल पर मौत हो गई गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पर दौड़े जब देखा तो दोनों लाश खून से लथपथ पड़ी थी दोनों की मौत हो चुकी थी वह खून से लटपथ लाशें वहां पर पड़ी थी उक्त घटना गांव के जिमीदार जुगराज सिंह यादव की बहू है जो कि गांव का प्रतिष्ठित परिवार था जब यह घटना घटित हुई किन परिस्थितियों में हुई घर पर कोई नहीं था दोनों की मृत्यु का कारण अज्ञात है पुलिस विवेचना के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाशों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करके पोस्टमार्टम के लिए ले आई।

क्या कहते हैं अधिकारीः- उपरोक्त मामले मे पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू से जब चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है। उपरोक्त युवक ने पहले महिला को गोली मारी फिर स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। फिर भी पुलिस बारीकी से हर पहलू की जांच करेगी और विधि अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

Next Post

एडस दिवस: सीधी जिले में बढ़ रहे एचआईव्ही मरीज, 617 पॉजिटिव

Sun Nov 30 , 2025
सीधी। जिले में 18 वर्षों में 617 मरीज एचआईव्ही पॉजिटिव मिले हैं। जिनका नियमित उपचार एआरटी सेंटर रीवा के माध्यम से नि:शुल्क किया जा रहा है। जिला अस्पताल कैम्पस में वर्ष 2007 से संचालित आईसीटीसी केन्द्र में एचआईव्ही जांच की सुविधा उपलब्ध है। गर्भवती महिलाओं की जांच भी केन्द्र में […]

You May Like