उज्जैन: सामूहिक विवाह समारोह में धर्माचार्य बाबा रामदेव ने वैवाहिक रस्मों की शुरुआत कराई। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी बारात में शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद देने पहुँचे।
समारोह की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंच पर उपस्थित हुए। दोनों ने नवविवाहित दंपतियों को शुभकामनाएँ दीं तथा आयोजकों के सामाजिक योगदान की सराहना की।
उज्जैन में हुए इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन और शहरवासी शामिल हुए, जिससे वातावरण उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से भर गया।
