चंबल में पुरानी रंजिश की गूंज – काजी बसई में शादी के बीच गूँजी गोलियों की आवाज़

मुरैना: चंबल संभाग के मुरैना जिले के काजी बसई गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई हिंसा ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। जब ग्वालियर से आए मेहमान अपने घर लौटने की तैयारी में थे, तभी एक पुरानी रंजिश ने घातक रूप ले लिया।शाहिदउल्ला, निवासी काजी बसई, वर्तमान में आनंद नगर, बहोड़ापुर, ग्वालियर, ने माता बसईया थाने में मौखिक शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि उनके भतीजा हिदायतुल्लाह की ससुराल में शादी थी।

समसुद्दीन के घर पर आयोजित इस समारोह में भोजन के बाद वह और उनका परिवार ग्वालियर के लिए उबैदउल्लाह के घर के सामने से गुजर रहे थे। तभी पुरानी रंजिश के कारण मोहम्मद जबीर लाठी लेकर और बली मोहम्मद अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर आ धमके। जबीर ने गाली‑गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो जबीर ने लाठी से उनके सिर पर वार किया, जिससे बाईं ओर खून बह निकला। इसी बीच उनका भाई अमानतुल्लाह बचाव में आया। उसी समय रियाज़ मोहम्मद, शहज़ाद मोहम्मद, काज़िम मोहम्मद, अनवर मोहम्मद सहित कई लोग लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुँचे। उन्होंने अमानतुल्लाह को जमीन पर गिरा दिया और अनवर ने अपनी बंदूक की बट से उनके सिर पर प्रहार किया, जिससे रक्तस्राव हुआ।

हिदायतुल्लाह ने बीच‑बचाव करने की कोशिश की तो काज़िम ने लाठी से उनके बायें कंधे पर वार किया, जिससे गहरी चोट लगी। उबैदउल्लाह बीच बचाव में आए तो उबैदउल्ला की भी लाइसेंसी बंदूक से मारपीट की, जिससे उनके बायें हाथ और शरीर पर कई घाव हुए। घटना के दौरान रईस उद्दीन, अब्दुल तोफ़ेल ने बीच‑बचाव किया और सभी आरोपी भाग निकले। जाते समय आरोपियों ने फिर से गाली‑गलौज करते हुए धमकी दी कि यदि वे फिर से गांव में आए तो जान से मार देंगे।
पुलिस की कार्रवाई
शाहिदउल्ला की शिकायत पर माता बसईया थाने ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने के अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों के बयान दर्ज कर लिये गये हैं और आरोपियों की पहचान की जा रही है। लाइसेंसी बंदूक की जांच के लिये फॉरेन्सिक टीम को बुलाया गया है।

Next Post

एरोड्रम पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, चोरी की वारदात का खुलासा

Sun Nov 30 , 2025
इंदौर: शहर में लगातार बढ़ रही चोरियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एरोड्रम पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस की टीम ने इलाके में सक्रिय एक शातिर चोर को पकड़कर चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया है.पुलिस उपायुक्त कृष्ण लालचंदानी […]

You May Like