शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक किया दुष्कृत्य

महिला के गर्भवती होने पर किया शादी से इंकार, मामला दर्ज

निवास जनपद उपाध्यक्ष पर दुष्कृत्य का आरोप

 

मंडला। आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले के निवास जनपद उपाध्यक्ष घनश्याम सूर्यवंशी पर दुष्कृत्य का मामला दर्ज हुआ है। बीजाडांडी थाना में एक महिला ने उपाध्यक्ष सूर्यवंशी पर शादी का झांसा देकर करीब दो वर्ष से दुष्कृत्य करने की शिकायत की है। पुलिस ने इस शिकायत को जाँच में प्राथमिक तौर पर सही पाया। जिसके बाद पुलिस ने घनश्याम सूर्यवंशी के विरुद्ध धारा 376 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

महिला ने शिकायत में बताया है कि घनश्याम सूर्यवंशी से उसकी जान-पहचान थी। मार्च 2022 में उसने महिला के घर में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाये और शादी करने की बात कहकर चला गया। सूर्यवंशी ने महिला के साथ करीब दो वर्ष तक कई बार सबंध बनाये। जिससे वह 8 माह की गर्भवती है। जब महिला ने शादी करने की बात कही तो उसने जान से मारने की धमकी दी और अब शादी से इंकार कर रहा है। जिसके बाद उक्त महिला ने पुलिस से यह शिकायत की है।

निवास जनपद उपाध्यक्ष पर दुष्कृत्य के मामले में एसपी रजत सकलेचा का कहना है कि मनेरी चौकी क्षेत्र की एक महिला ने घनश्याम सूर्यवंशी पर दुराचार करने का आरोप लगाया था पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि घनश्याम सूर्यवंशी पर पूर्व से ही बीजाडांडी और बरेला थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

Next Post

पूर्व सांसद की माताजी को पीएम ने दी श्रद्धांजलि 

Wed Jun 5 , 2024
झाबुआ। रतलाम-झाबुआ लोकसभा के पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर की माताजी सोहनबाई पति नाहरसिंह डामोर का पिछले दिनों स्वर्गवास होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने पूर्व सांसद डामोर को पत्र लिखकर माताजी को अश्रुपूरित भावांजलि देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी […]

You May Like