इंडिया समूह के घटक दलों की पहली बैठक शुरु

नयी दिल्ली 05 जून (वार्ता) लोकसभा चुनावों के बाद इंडिया समूह के घटक दलों की पहली बैठक बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आयोजित की गयी है जिसमें कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी भी शामिल हो रहे हैं।

बैठक में लोकसभा चुनावों परिणाम और आगे रणनीति पर चर्चा की जा रही है। लोकसभा में चुनावों कांग्रेस सहित इंडिया समूह के घटक दलों को 234 सीटें प्राप्त हुई हैं।

बैठक में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के सीताराम येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी राजा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद) के शरद पवार एवं सुप्रिया सूले

द्रमुक के एम के स्टालिन, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन और अन्य नेता हिस्सा ले रहे हैं।

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

Wed Jun 5 , 2024
नयी दिल्ली 05 जून (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख […]

You May Like