सौसर: मोक्षधाम मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक पचास वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दीपक पिता श्रावण बावने, निवासी वार्ड क्रमांक 8, सौसर के रूप में की गई।मृतक के भाई विजय ने बताया कि दीपक सुबह शौच के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
सूचना मिलने पर सौसर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।
बहरहाल पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। टीआई रूपलाल उईके का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद घटना का पूर्णरूप से खुलासा हो पाएगा।
