रुपया 13 पैसे कमजोर

मुंबई, 27 नवंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 13.50 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 89.3625 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 89.2275 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ था।

भारतीय मुद्रा आज 3.75 पैसे की बढ़त में 89.19 रुपये प्रति डॉलर पर खुली, लेकिन इसके बाद इसमें लगातार गिरावट देखी गयी। एक समय यह 89.40 रुपये प्रति डॉलर तक कमजोर होने के बाद 89.3625 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में पैसा लगाने से रुपये को समर्थन मिला। लेकिन बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से यह गिरावट में बंद हुआ।

 

Next Post

व्यापार मेले में एयरपोर्ट अथॉरिटी के पैवेलियन को मिला गोल्ड अवॉर्ड

Thu Nov 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 नवंबर (वार्ता) दिल्ली के भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर तक आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के पैवेलियन को लोगों ने खूब सराहा और समापन के दिन आयोजित कार्यक्रम में सार्वजनिक उपक्रमों की श्रेणी में इसे गोल्ड अवॉर्ड प्रदान किया गया। […]

You May Like