माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ का लोकगीत ‘सड़िया करिया चाही हो’ रिलीज

मुंबई, 27 नवंबर (वार्ता) भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका खुशी कक्कड़ का लोकगीत ‘सड़िया करिया चाही हो’ रिलीज हो गया है।

माही श्रीवास्तव, खुशी कक्कड़ के साथ भोजपुरी लोकगीत ‘सड़िया करिया चाही हो’ लेकर अपने फैंस और दर्शकों के बीच हाजिर हुई हैं।यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत नया भोजपुरी लोकगीत ‘सड़िया करिया चाही हो’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को रवि यादव ने लिखा है, जबकि विकास यादव ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह लोकगीत बहुत ही प्यारा बनाया गया है। इस गाने को आप सब अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देकर अपना फुल सपोर्ट दें। ये सांग बहुत मजेदार है, इसकी शूटिंग करने में हम सबने खूब इंज्वॉय किया था। अच्छे-अच्छे कॉन्सेप्ट पर बेस्ट से बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं और साथ ही साथ सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू कहती हूं।’

इस गाने को लेकर खुशी कक्कड़ भी काफी उत्साहित है उन्होंने कहा कि यह गाना दिल मेरे दिल के बहुत करीब हैं। इस तरह का भोजपुरी गाना सिर्फ और सिर्फ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ही बना सकती है। रत्नाकर कुमार सर संगीत के अच्छे जानकार हैं, इसीलिए वो अच्छे गाने बनाते हैं। उन्हें दिल से धन्यवाद। यह गाना गाकर मुझे वाकई दिल से बहुत अच्छा लगा था। मुझे और मेरे गाने को भरपूर प्यार देने वाले सभी को थैंक यू।’

Next Post

आज हो सकता है बैकलॉग शिक्षकों की भर्ती का फैसला

Thu Nov 27 , 2025
जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में बैकलॉग शिक्षक भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। विगत वर्ष भर्ती प्रक्रिया को लेकर कई तरह की शिकायतें विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंची थीं। जिसमें कुछ अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एमपी हाईकोर्ट पहुंचे थे। हालांकि एमपी हाईकोर्ट […]

You May Like