
सिंगरौली। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे मेडिकल कॉलेज का पूर्व विधायक रामलल्लू बैस ने आज दिन बुधवार को निरीक्षण किया।
कॉलेज परिसर में पहुंचते ही छात्रों और शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। श्री बैस ने कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और प्रमुख विभागों का विस्तृत अवलोकन किया और निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक ने अध्ययनरत छात्रों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी शैक्षणिक गतिविधियों, प्रायोगिक प्रशिक्षण और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे अकादमिक कार्यों की जानकारी ली। छात्रों ने उन्हें बताया कि कॉलेज में समय पर कक्षाएं संचालित हो रही हैं। छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए रामलल्लू बैस ने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज हमारे सपनों का केंद्र है।
