भारत ने राम मंदिर पर पाकिस्तान की टिप्पणी खारिज की, कहा दागदार रिकार्ड वालों को नैतिक उपदेश देने का हक नहीं

नयी दिल्ली 25 नवम्बर (वार्ता) भारत ने अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वज स्थापना के बारे में पाकिस्तान की टिप्णाी को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि पाकिस्तान का अल्पसंख्यकों के साथ बुरे बर्ताव का रिकार्ड जग जाहिर है और ऐसे में उसे भारत को नैतिक उपदेश देने का अधिकार नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को यहां मीडिया ब्रीफिंग में सवालों के जवाब में कहा , ” हमने पाकिस्तान की टिप्पणी देखी है और हम उसे उसी अवमानना के साथ खारिज करते हैं जिसके वे हकदार हैं। एक ऐसे देश के तौर पर जिसका अपने अल्पसंख्यकों के दमन, कट्टरता और व्यवस्थित बुरे बर्ताव का दागदार रिकार्ड है, पाकिस्तान के पास दूसरों को उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। ”

प्रवक्ता ने कहा कि खोखले पाखंडी उपदेश देने के बजाए पाकिस्तान के लिए बेहतर होगा कि वह अपने अंदर झांके और अपने खराब मानवाधिकार रिकार्ड पर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि जहां तक मानवाधिकार का सवाल है पाकिस्तान को अपनी गिरेबां में झांकना होगा क्योंकि दुनिया को पता है कि पाकिस्तान में मानवाधिकार का हनन हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या स्थित राममंदिर पर ध्वज स्थापना की थी जिसके बाद पाकिस्तान ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि इससे भारत में अल्पसंख्यकों पर दबाव बढेगा।

Next Post

विकसित भारत 2047 के लिए सामूहिक योगदान की जरूरत : राधाकृष्णन

Wed Nov 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 नवंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने संविधान को जीवंत दस्तावेज और देश की लोकतांत्रिक यात्रा का मार्गदर्शक बताते हुए कहा है कि इसमें नीहित मूल्यों से प्रेरित देश निरंतर प्रगति कर रहा है और अब 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए […]

You May Like