मुंबई आतंकवादी हमले में जान गंवाने वालों को राहुल ने दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली, 26 नवंबर (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘26/11’ मुंबई आतंकवादी हमले में अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों और सैनिकों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मुंबई में 26/11 को हुए दुस्साहसी आतंकवादी हमले में अपने प्राण गंवाने वाले सैनिकों और आम नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। भारत कभी भी उनके साहस, बलिदान और शहादत को नहीं भूलेगा। ”

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 17 साल पहले 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान-समर्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने हमला किया था। चार दिन तक चले इस हमले में 166 लोगों ने जान गंवाई थी, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

इस हमले में मुंबई के लग्जरी होटल, प्रमुख रेलवे स्टेशन और एक यहूदी सांस्कृतिक केंद्र को निशाना बनाया गया था। हमले के लिए आतंकवादी समंदर के रास्ते आये थे। उन्होंने कई गुटों में बंटकर गाड़ियों पर कब्ज़ा किया। इसके बाद उन्होंने ताज महल पैलेस, ओबेरॉय होटेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, नरीमन हाउस, कामा हॉस्पिटल, मेट्रो सिनेमा और लियोपोल्ड कैफ़े सहित कई प्रमुख जगहों को निशाना बनाया।

कसाब को 2010 में मौत की सज़ा सुनायी गयी और 2012 में पुणे के एक कारागार में उसे फांसी दे दी गयी।

 

 

Next Post

संविधान दिवस पर मोदी ने नागरिकों से अपने कर्तव्यों को सबसे पहले रखने पर पर ज़ोर दिया

Wed Nov 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संविधान दिवस के मौके पर नागरिकों से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों को सबसे पहले रखें क्योंकि भारत अब एक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। श्री मोदी ने संविधान दिवस के अवसर पर देश […]

You May Like