
नई दिल्ली, 26 नवंबर, 2025: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थम गया है और अब इसमें तेजी लौट आई है। 26 नवंबर को देश के कई प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के दाम बढ़ गए हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹1,27,200 प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में यह ₹1,27,050 प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया है।
कमजोर डॉलर और बढ़ी मांग से तेजी
सोने में आई इस जबरदस्त तेजी की मुख्य वजह घरेलू मांग और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर का कमजोर होना है। देश में चल रहे शादी-विवाह के सीजन के कारण घरेलू बाज़ार में सोने की डिमांड (मांग) काफी बढ़ गई है। वैश्विक स्तर पर डॉलर कमजोर होने और ब्याज दरें कम होने की उम्मीद से सोने जैसी सुरक्षित संपत्तियों में निवेश बढ़ा है।
चांदी में भी दिखी जबरदस्त चमक
सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी आज उछाल आया है। 26 नवंबर को चांदी का भाव बढ़कर ₹1,67,100 प्रति किलोग्राम पर पहुँच गया है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के ब्याज दर में कटौती के संकेत ने भी सोने और चांदी दोनों की कीमतों को समर्थन दिया है।
