रोहित शर्मा पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बने टूर्नामेंट एंबेसडर

मुम्बई, 25 नवम्बर (वार्ता) आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने रोहित शर्मा को पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टूर्नामेंट एंबेसडर घोषित किया है।

7 फरवरी से 8 मार्च तक चलने वाले 2026 टी20 विश्व कप को भारत और श्रीलंका मिलकर होस्ट करेंगे। मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा टी20 विश्व कप में भाग लेने वाली अन्य 18 टीमें हैं: अफग़ानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बंगलादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ़्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, ज़िम्बाब्वे, नेपाल, ओमान और यूएई।

भारत मौजूदा डिफ़ेंडिंग चैंपियन है, जिसने रोहित की कप्तानी में 2024 टी20 विश्व कप के फ़ाइनल में बारबाडोस में दक्षिण अफ़्रीका को हराकर खिताब जीता था।

 

Next Post

नोकिया ने रेलटेल के नेटवर्क को अपग्रेड करने का काम किया पूरा

Tue Nov 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 नवंबर (वार्ता) दूरसंचार अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी नोकिया ने रेलटेल के नेटवर्क को अपग्रेड करने का काम सफलतापूर्वक पूर्ण करने की मंगलवार को घोषणा की। रेलवे के नेटवर्क के लिए संचार सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित रेलटेल कॉर्पोरेशन अब रिटेल उपभोक्ताओं को भी ब्रॉडबैंड सेवा […]

You May Like