SIR के काम के दौरान ग्रामीण ने पटवारी से की मारपीट, फिर वाहन पलटा

मुंगावली: क्षेत्र में इस समय एसआईआर का काम बड़ी तेज गति से चल रहा है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस कार्य में लगे बीएलओ, सहायक बीएलओ और पटवारियों को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है और अब तो नौबत यहां तक आ गई है इस कार्य में सोमवार को टीला ग्राम में एक पटवारी के साथ मारपीट कर दी गई। जिसकी शिकायत समस्त पटवारियों द्वारा पुलिस थाने में की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पटवारी ईश्वरचंद जाटव ग्राम टीला में एसआईआर का काम करने ग्राम में पहुंचे थे जहां वह प्रजापति मोहल्ला में कार्य कर रहे थे तभी ग्राम के भानुप्रताप यादव वहां करने लगे और गाली-गलौच आकर पटवारी के साथ मारपीट करने लगे और कहा कि यहां आगे से इस ग्राम में आ मत जाना मौके पर मौजूद प्रकाश सिंह यादव और राजकुमार प्रजापति ने बीच-बचाव कर उसे बचाया, जिसके बाद उसे इलाज के सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां उसके कंधे में चोट आई है।

वही इस घटना नाराज समस्त पटवारी पुलिस थाने पहुंचे और कढ़ी कार्यवाही मांग करने लगे, जिस पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बांधा और एसीएसटी एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने उसके घर पर पहुंची मगर आरोपी वहां नहीं मिला जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं घटना में घायल पटवारी को जिला अस्पताल रेफर किया गया, मगर जैसे ही तहसीलदार की गाड़ी कोयल घाटी पर पहुंची तो वहां एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिसमें सवार पटवारी ईश्वरचंद जाटव जो कि पहले ही एक कंधे से घायल थे जिनके दूसरे कंधे में भी चोट आने से वह फैक्कर हो गया। साथ ही पसलियों में भी चोट आई हैं। वही पटवारी राजेश कलावत को पसलियों में चोट आने के साथ हाथ की उंगलियों में 6 टांके आए है वहीं ड्राइवर को उंगलियों में 3-4 टांके आए है बाकी कोटवार सहित एक और पटवारी को मामूली चोटे आए है, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

राशन कार्ड और मुआवजा राशि को लेकर नाराज था आरोपीः पटवारी से मारपीट मामले में मिली जानकारी के अनु आरोपी बीपीएल राशन कार्ड और मुआवजा राशि को लेकर नाराज अनुसार था और वह इसी बात को लेकर पटवारी के साथ मारपीट कर दी, फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है कि आखिर आरोपी द्वारा पटवारी से साथ मारपीट क्यों की गई, जबकि वह तो एसआईआर के काम से ग्राम में गया हुआ था और वह काम कर रहा था और अचानक से आरोपी द्वारा मारपीट शुरू कर दी गई यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि मारपीट की असली वजह क्या थी।
इनका कहना है।
पटवारी से ग्राम के भानुप्रताप यादव ने मारपीट की है, है, पटवारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां कोयल घाटी के पास बाईक बचानें के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें वह घायल हो गए है। इसमें पांच लोग सवार थे।
सोनम शर्मा,
तहसीलदार मुंगावली

Next Post

मार्करम-रिकल्टन की जोड़ी ने 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, भारत में एक टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ रन की ओपनिंग साझेदारी करने वाली पहली अफ्रीकी जोड़ी

Tue Nov 25 , 2025
नई दिल्ली, 25 नवंबर, 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के ओपनिंग जोडी एडन मार्करम और रयान रिकल्टन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करके इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में पहले विकेट […]

You May Like