साय ने नयी दिल्ली में नड्डा से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अवसंरचना पर हुई सार्थक चर्चा

रायपुर, 24 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी प्राथमिक ज़रूरतों, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा आधुनिक स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के उन्नयन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति, सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के विस्तार और केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने जैसे मुद्दों पर भी गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने छत्तीसगढ़ को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम तेज़ी से उठाए जाएंगे।

बैठक को छत्तीसगढ़ में बेहतर चिकित्सा सेवाओं के लिए सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 

Next Post

ममता ने मुख्य चुनाव आयुक्त को खत लिखकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के प्रस्ताव पर जताया विरोध

Mon Nov 24 , 2025
कोलकाता, 24 नवंबर (वार्ता): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को एक नया पत्र लिखा , जिसमें उन्होंने बाहरी एजेंसी के माध्यम से ‘डाटा एंट्री ऑपरेटर्स और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स’ को नियुक्त करने तथा निजी आवासीय परिसरों के अंदर मतदान केंद्र बनाने पर […]

You May Like