जेपी नड्डा ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया

नयी दिल्ली, 24 नवंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दिग्गज अभिनेता एवं भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुये परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

श्री नड्डा ने अपने शोक संदेश में प्रख्यात अभिनेता एवं भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया और इसे भारतीय सिनेमा एवं कला जगत की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार और दिग्गज अभिनेता के करोड़ों प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्री नड्डा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपने पोस्ट में लिखा कि प्रख्यात फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन भारतीय सिनेमा और कला जगत के लिये अपूरणीय क्षति है। अपने प्रभावी अभिनय से सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है। अपनी सादगी और जीवंत अभिनय से उन्होंने दशकों तक देश और दुनिया के कला प्रेमियों के दिलों पर राज किया है। इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

 

 

Next Post

दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र का निधन, पुत्र सनी देओल ने दी मुखाग्नि

Mon Nov 24 , 2025
मुंबई, 24 नवंबर (वार्ता) भारतीय सिने जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र का सोमवार सुबह यहां निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। धर्मेन्द्र ने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका आज अपराह्न विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में […]

You May Like

Play sound