अवनीश भार्गव कल संभालेंगे प्रदेश कांग्रेस सेवादल का दायित्व

भोपाल: कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त मुख्य संगठक अवनीश भार्गव कल 26 नवंबर को दोपहर 1 बजे मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल में आयोजित समारोह में विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

सेवादल के प्रभारी प्रताप नारायण मिश्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और वरिष्ठ नेता समारोह में शामिल होने की अपेक्षा है।

दिनभर के कार्यक्रम संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सुबह 11 बजे कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण से शुरू होंगे। इसके बाद 11:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली जाएगी। प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया जाएगा।

दोपहर 1 बजे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भार्गव पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर सेवादल के सिपाही, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

भोपाल के वरिष्ठ नेताओं में शामिल अवनीश भार्गव पूर्व में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री, भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष और भोपाल जिला पंचायत के सदस्य भी रह चुके हैं।

Next Post

भारत का बीज पुंज है डॉ हरी सिंह गौर विश्विद्यालय: आशुतोष राणा

Mon Nov 24 , 2025
सागर। डॉक्टर हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के संस्थापक महान शिक्षाविद् एवं प्रख्यात विधिवेत्ता, संविधान सभा के सदस्य एवं दानवीर डॉ. सर हरीसिंह गौर के 156वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 19 नवंबर से 26 नवंबर तक ‘गौर उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है । इस क्रम में प्रख्यात […]

You May Like