बैंक ऑफ इंडिया मनासा शाखा का सब स्टाफ 15,000 रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप

मनासा। लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार विरोधी सख्त निर्देशों के तहत उज्जैन लोकायुक्त इकाई ने शुक्रवार को मनासा में बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक ऑफ इंडिया, शाखा मनासा के सब स्टाफ रुपेश कौशल को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

जानकारी के अनुसार, आवेदक आंचल नागदा पिता लोकेश नागदा, निवासी एम.एन. 273, वार्ड 19, रामनगर कॉलोनी मनासा ने 21 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद यादव को शिकायत की थी कि उनके लोन कार्य में बैंक कर्मचारी द्वारा 15,000 रुपये की रिश्वत मांग की जा रही है।

शिकायत का सत्यापन निरीक्षक हिना डाबर द्वारा कराया गया, जिसमें मामला सही पाए जाने पर 24 नवंबर 2025 को ट्रैप की कार्रवाई की गई। आरोपित कर्मचारी रुपेश कौशल को बैंक परिसर में ही आवेदक से रिश्वत राशि लेते हुए पकड़ लिया गया।

उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक, निरीक्षक हिना डाबर,श्याम शर्मा, अनिल ऑटोलीय, हितेश लालावत, उमेश जाटवा, इसरार सहित कुल 12 सदस्यीय टीम शामिल रही।

Next Post

वैवाहिक सीजन में फल और सब्जी के दाम आसमान में

Mon Nov 24 , 2025
रीवा। इस समय वैवाहिक सीजन चल रहा है और नए उत्पादन की कमी के चलते सब्जी और फलो के दाम आसमान में पहुंच गये है. हरी सब्जियों के दाम पिछले एक सप्ताह में तेजी से बढ़े है. हालत यह है कि करेला के दाम 150 के पार पहुंच गया है. […]

You May Like