अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल: पुलिस ने पकड़ा, कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

छतरपुर। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपनी फोटो और वीडियो वायरल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले में चल रहे अवैध हथियार विरोधी अभियान के तहत की गई। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को सराफ़ सागर तालाब क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक के हथियार लिए होने की जानकारी मिली थी। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर संदेही को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान लवकुशनगर निवासी तोहीद मोहम्मद पुत्र अजीज मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी मारपीट के मामलों में शामिल रहा है। बताया गया कि युवक ने लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हथियार के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे।

आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे इस अभियान में अब तक 465 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कई हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों पर भी कार्रवाई हुई है। यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

 

 

Next Post

ओमती नाले के पास से 4 मोटर पंप किए गए जप्त

Sun Nov 23 , 2025
जबलपुर: शहर के कई इलाकों के खेतों में नाले के गंदे पानी की सिंचाई से सब्जियां उगाकर शहरवासियों की जान से खिलवाड़ का मामला हाईकोर्ट में उठा तो उस पर गंभीर एक्शन की शुरूआत हुई। सबसे पहले जहां कलेक्टर को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर इस गंभीर मुद्दे की जानकारी […]

You May Like

Play sound