छत्तीसगढ़ में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, बीएलओ कर रहे घर-घर सर्वे

मनेंद्रगढ़, 22 नवम्बर (वार्ता) चुनाव आयोग की ओर से शुरू किये गये विशेष मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ में बुथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना पत्रक एकत्र कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार वार्डों में नियुक्त सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिहीन बनाने में जुटे हुए हैं।

वार्ड क्रमांक 11 में बीएलओ शारदा ताम्रकार ने घर-घर जाकर चंदा यादव और अनीता यादव से गणना पत्रक प्राप्त किए। वहीं वार्ड क्रमांक 19 में बीएलओ शांति ने राजकुमारी साहू और सुरेश साहू से गणना पत्रक एकत्र किए। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 20 के बूथ क्रमांक 02 में बीएलओ दीपू रजक ने सपन सरकार, बेनीभूषण सरकार और बिना बघेल (पति विनोद बघेल) के गणना पत्रक भी एकत्र किए।

बीएलओ नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने, किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने और सभी प्रक्रियाओं के लिए केवल आधिकारिक चैनलों का उपयोग करने की अपील कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची को अधिक सुव्यवस्थित, सटीक एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो सके।

 

 

Next Post

बदमाशों ने चार युवकों पर बरसाये लाठी-डंडे, पुलिस ने शुरू की तलाश

Sat Nov 22 , 2025
भोपाल।शाहपुरा थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौंसले बुंलद हैं. करीब 20 की संख्या में सड़क पर आए बदमाशों ने चार युवकों की लाठी-डंडे से हमला करते हुए पिटाई कर दी. हमले में घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने […]

You May Like

मनोरंजन