त्रिपुरा में फिर खिला कमल

अगरतला 04 जून (वार्ता) त्रिपुरा की लोकसभा की दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की हैं और पार्टी ने राज्य में अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है।

लोकसभा चुनाव की मंगलवार को हुई मतगणना में त्रिपुरा पूर्व लाेकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार कृत देवी देवबर्मन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) प्रत्याशी काे 4,86,819 मतों के अंतर से हराया है। श्रीमती देवबर्मन के पक्ष में 7,77,447 मत पड़े जबकि उनके प्रतिद्वंदी माकपा उम्मीदवार को 2,90,628 वोट पड़े। इस सीट पर बाकी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गयी है।

राज्य की दूसरी लोकसभा सीट – त्रिपुरा पश्चिम पर भाजपा के विप्लव कुमार देव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी आशीष कुमार शाह काे 6,11,578 मतों के अंतर से हराया। श्री देव के पक्ष में 8,81,341 मत और श्री शाह के पक्ष में 2,69,763 वोट पड़े।

वर्ष 2019 के आम चुनाव में भी पार्टी ने दोनों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।

Next Post

राजग की लगातार तीसरी बार जीत ऐतिहासिक: मोदी

Tue Jun 4 , 2024
नयी दिल्ली 04 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की लगातार तीसरी बार जीत को ऐतिहासिक पल बताया है और इसके लिये देश की जनता के प्रति आभार जताया। श्री मोदी ने कहा है कि गठबंधन […]

You May Like