मोदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली 26 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।

श्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो।

उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।

Next Post

पौड़ी पाठ 2 एवं चांचर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नई दिल्ली में आज होंगी सम्मानित

Sun Jan 26 , 2025
सिंगरौली : जिला की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूनम सिंह एवं रेनू शाह दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में होगी शामिल। जिले से दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है।जानकारी के अनुसार कल गणतंत्र दिवस के अवसर पर कल रविवार को आंगनबाड़ी […]

You May Like