म्यार नदी से रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जप्त

सिंगरौली। माड़ा पुलिस ने म्यार नदी से रेत की चोरी कर रहे एक ट्रैक्टर को घेराबंदी कर पकड़ लिया है। वहीं चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खम्हरिया-महदेवा टोला विश्वकर्मा मोड़ तरफ से ट्रैक्टर में म्यार नदी से रेत का अवैध रूप से उत्खनन कर चोरी छिपे परिवहन किया जा रहा है, तब सूचना पर निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा थाना प्रभारी माड़ा के निर्देश पर प्रआर रामसुख यादव हमराह स्टाफ गणेश रावत, संजय सिंह परिहार के मौके से मिले 2 स्वतंत्र गवाहानों को साथ लेकर दबिश दी गई। जहां ग्राम खम्हरिया-महदेवा टोला विश्वकर्मा मोड़ के पास एक बिना नंबरी लाल रंग का महिन्द्रा ट्रैक्टर, जिसके ट्राली में रेत लोड कर ट्रैक्टर के चालक द्वारा अवैध परिवहन करते पाया जाने पर ट्रैक्टर का चालक पुलिस को देखकर ट्रैक्टर खड़ा कर मौके से ट्रैक्टर को छोड़कर फरार होने लगा। पुलिस चालक को दबोचते हुये अवैध रेत को जप्त कर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरूद्ध धारा 303(2),317(2) बीएनएस एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत दंडनीय पाये जाने से उक्त ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाकर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा थाना प्रभारी माड़ा, प्रआर रामसुख यादव, गणेश रावत, संजय सिंह परिहार, आर, अखिल साहू , सुन्दर कास्दे की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

9 लाख का फ्रॉड: मुरैना से दो आरोपी गिरफ्तार कर लाई पुलिस

Fri Nov 21 , 2025
जबलपुर। 9 लाख रुपए के फ्रॉड में राज्य साइबर पुलिस मुरैना से दो आरोपी गिरफ्तार कर शहर लेकर लाई। जानकारी के मुताबिक तिलहरी निवासी रवीन्द्र सिंह ने शिकायत की थी कि उनके साथ फेसबुक पर धोखा किया गया है। लालच देकर 9 लाख रूपए निकाले गए है। मामले में पुलिस […]

You May Like