एशेज टेस्ट के पहले ओवर में दो बार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क, 100 विकेट का आंकड़ा भी पार, रचा इतिहास

नई दिल्ली, 21 नवंबर 2025: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एशेज टेस्ट के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इतिहास रच दिया है। यह चौथी बार है जब उन्होंने एशेज टेस्ट का पहला ओवर फेंका है, जो किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा है। इससे भी बड़ी उपलब्धि यह है कि वह एक से ज्यादा बार एशेज के पहले ओवर में विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 2021 में रोरी बर्न्स और 2025 में जैक क्रॉली का विकेट लिया।

पहले ओवर से ही स्टार्क का शानदार प्रदर्शन

पर्थ के ऑप्टस में खेले जा रहे पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, मिचेल स्टार्क ने पहले ओवर की छठी गेंद पर जैक क्रॉली को बिना कोई रन बनाए आउट करके इंग्लैंड के मनसूबों पर पानी फेर दिया। इसके बाद स्टार्क ने बेन डकेट और जो रूट को भी जल्दी पवेलियन भेजा। स्टार्क की शानदार गेंदबाजी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 39 रनों पर ही इंग्लैंड के तीन विकेट झटक लिए।

एशेज में पूरे किए 100 विकेट

जो रूट को आउट करने के साथ ही मिचेल स्टार्क ने एशेज सीरीज में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए। यह मुकाम हासिल करने वाले वह 21वें गेंदबाज और 13वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि ने टीम को शुरुआती बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Next Post

ग्वालियर में हाई टेंशन लाइन गिरने से 8 गोवंश की मौत, बजरंग दल ने किया हंगामा

Fri Nov 21 , 2025
ग्वालियर: जनकगंज थाना क्षेत्र के तारागंज में बिजली की हाई टेंशन लाइन अचानक जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से वहां बैठी आठ गायों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता और नेता मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने […]

You May Like