बॉक्स ऑफिस पर ‘दे दे प्यार दे 2’ की फूली सांसें

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ को समीक्षकों से शानदार रिव्यू मिलने के बावजूद, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। रिलीज के 7 दिन बाद भी फिल्म का कुल कलेक्शन मात्र 50 करोड़ के आसपास ही पहुंच पाया है। फिल्म की धीमी रफ्तार को देखते हुए इसके 150 करोड़ के भारी-भरकम बजट को निकालना भी मुश्किल लग रहा है।

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन (रात 9 बजे तक) 2.34 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 50.09 करोड़ हो गया है। हालांकि, आधिकारिक आंकड़े अभी आने बाकी हैं।

Next Post

कैबरे क्वीन बनने से पहले रिफ्यूजी थीं हेलन, सफर ने तोड़ दिए थे हौसले

Fri Nov 21 , 2025
Helen की चमकदार स्टारडम के पीछे एक दर्दनाक संघर्ष छिपा है। 1938 में रंगून में जन्मी हेलन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान परिवार के साथ भारत पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने को भाई हमेशा के लिए खो दिया। हिंदी सिनेमा में कैबरे डांस की पहचान बन चुकीं दिग्गज अभिनेत्री हेलन आज […]

You May Like