ट्रांसपोर्ट विभाग ने 31 बस ऑपरेटरों को दिए नोटिस

ग्वालियर। ट्रांसपोर्ट विभाग ने 15 वर्ष पूर्ण कर चुकी बसों के संचालन पर कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 31 बस संचालकों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे ऐसी पुरानी बसों का संचालन तुरंत बंद करें। ऐसा न करने पर बसों को जब्त किया जाएगा और संबंधित परमिट निरस्त कर दिए जाएंगे।

परिवहन सचिव मनीष सिंह ने परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए थे। इन आदेशों के बाद बस ऑपरेटरों में हडकंप मच गया है। परिवहन विभाग के आदेश के अनुसार 15 वर्ष से अधिक पुरानी यात्री बसों का संचालन बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। ग्वालियर जिले में ऐसी 21 बसें पंजीकृत हैं जिन पर आरटीओ ग्वालियर ने परमिट जारी किए हैं। सभी जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ऐसी पुरानी बसों का संचालन तुरंत बंद करवाएं और उन्हें नए वाहनों से रिप्लेस कराएं, ताकि परिवहन सेवाओं की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।ग्वालियर से जारी कुल 80 परमिट में दतिया की 12, अशोकनगर की 18, गुना की 14 और शिवपुरी की 13 बसें शामिल हैं।

Next Post

श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सुनाया परीक्षित एवं कथा महात्म का प्रसंग

Thu Nov 20 , 2025
ग्वालियर। श्री मदनमोहन मंदिर, मुरार पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन राजा परीक्षित जन्म की कथा सुनाई गई। कथावाचक भागवत आचार्य सतीश कौशिक ने कहा कि जन्म-जन्मांतर और युग-युगांतर में जब पुण्य का उदय होता है, तब ऐसा अनुष्ठान होता है। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से पापी […]

You May Like