मुंबई, 19 नवंबर (वार्ता) निजी और सरकारी बैंकों की डॉलर लिवाली से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 12 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.48 रुपये प्रति डॉलर का बोला गया।
भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर एक पैसे टूटकर 88.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपया आज तीन पैसे की मजबूती के साथ 88.57 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। इसका दिन का निचला स्तर 88.60 रुपये प्रति डॉलर रहा। एक समय यह ऊपर 88.42 रुपये प्रति डॉलर तक गया था।
कारोबारियों ने बताया कि निजी और सार्वजनिक बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली से रुपये में तेजी रही। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में तेजी से भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।
