पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी की पहल: असक्षम लोगों को 1 हजार हेलमेट होंगे वितरित

दमोह। लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने व लोगों को जागरूक करने के लिए गृह विभाग के द्वारा तरह-तरह के कार्यक्रम और हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है. इसी तारतम्य में मप्र के डीजीपी कैलाश मकवाणा, सागर आईजी डॉक्टर हिमानी खन्ना, डीआईजी शशींद्र चौहान के निर्देशन में व दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी, एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में जिले भर में यातायात थाना प्रभारी सहित जिले भर के थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में वाहन चलाने वाले लोगों से हेलमेट पहनने की अपील के साथ आसक्षम लोगों को हेलमेट देकर उनकी सुरक्षा के लिए प्रेरित करेगी.इसी को लेकर सोमवार को एसबीआई किल्लाई नाका के मैनेजर आशीष रावत और उनके अधिकारियों ने दमोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर 50 हेलमेट, एनएचआई ने 10 हेलमेट, एमपीआरडीसी ने 25 हेलमेट, ट्रांसपोर्ट मोनू गुप्ता ने दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को को सुपुर्द किए हैं.बता दें कि पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी पाज़िटिव मंशा यह है कि अभी तक जहां-जहां जिस-जिस थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना हुई हैं, वहां पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी स्टाफ के साथ चेकिंग लगाकर जो हेलमेट लेने के लिए सक्षम नहीं है, उन्हें निशुल्क हेलमेट पहना कर सभी से हेलमेट पहनने की अपील करेंगे. बता दें कि पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने जिले भर में करीब 1000 असक्षम बाइक सवारों को हेलमेट निशुल्क वितरित करने की बात सामने आई है. अभी तक करीब 100 हेलमेट एसबीआई सहित संस्थाओ से प्राप्त हुए हैं और भी संस्थाओं से आग्रह किया गया है कि जिस किसी समाजसेवियों को हेलमेट देना हो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा करें.

Next Post

वकील पर बेटी को ब्रेनवॉश कर ले जाने का आरोप, माँ ने एसपी ऑफिस में दिया आवेदन

Tue Nov 18 , 2025
छतरपुर। खजुराहो की रविंद्र कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर अपनी बेटी के संबंध में गंभीर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि इम्तियाज अहमद सिद्दीकी, जो पेशे से वकील हैं, उनकी बेटी से लगातार संपर्क में थे और उन्होंने धीरे-धीरे उसका ब्रेनवॉश […]

You May Like