चावल, गेहूं, दालों में साप्ताहिक तेजी; चीनी नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 16 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। गेहूं और दालों के दाम भी चढ़ गये। चीनी सस्ती हुई जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 76 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,818.29 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 11 रुपये की मजबूती के साथ 2,857.13 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। आटे की कीमत 3,312.86 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग अस्थिर रही।

बीते सप्ताह मूंगफली तेल औसतन 149 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। सरसों तेल की औसत कीमत स्थिर रही। पाम ऑयल में 21 रुपये प्रति क्विंटल की साप्ताहिक बढ़त देखी गयी। सोया तेल 38 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ। सूरजमखी तेल की कीमत 72 रुपये और वनस्पति की 78 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।

दाल-दलहनों में साप्ताहिक तेजी रही। चना दाल की कीमत 46 रुपये और मूंग दाल की 50 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। तुअर दाल पांच रुपये और उड़द दाल तीन रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मसूर दाल की औसत कीमत स्थिर रही।

मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव आठ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। वहीं, चीनी 16 रुपये प्रति क्विंटल गिर गई।

 

 

Next Post

जीएसटी सुधारों के बाद कृत्रिम धागों से मिलेगी कपड़ा उद्योग को गति

Sun Nov 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 नवंबर (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत नयी पीढ़ी के सुधारों में कपास और कृत्रिम धागों (एमएमएफ) पर कर की दर एक समान पांच प्रतिशत कर दी गयी है जिससे कपड़ा उद्योग की रफ्तार और बढ़ने की उम्मीद है। कपड़ा उद्योग पारंपरिक रूप से भारतीय […]

You May Like