छिंदवाड़ा। चोरी के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को चांद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के विरूद्ध थाना चांद, थाना बिछुआ, थाना उमरेठ और थाना लोधीखेड़ में चोरी के प्रकरण दर्ज है. पुलिस ने बताया कि आरोपी आशीष उर्फ दस चक्का पिता नारायणदास कुशवाहा 26 साल निवासी अर्जुन नगर झोपड पट्टी काटोल नागपुर महाराष्ट्र ने 11 मई 2023 को ग्राम चारगांव निवासी प्रार्थी रामजी श्यामकर के घर के अंदर रखी आलमारी में पुराने इस्तेमाली सोने के जेवर चोरी कर लिया था वहीं 12 मई 2023 को ग्राम बाड़ीवाड़ा निवासी प्रार्थी शिवराम साहू के घर से आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर तथा तीस हजार रूपये का सामान अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया था. शिकायत पर पुलिस ने आशीष उर्फ दस चक्का के विरूद्ध धारा 457,380 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया था. उक्त मामले में पुलिस ने आदित्य पिता मधुकर तायडे , सूरज पिता नारायणदास कुशवाह निवासी दोनो नि. नागपुर को 17 अगस्त 2023 को गिरफ्तार किया गया था पूछताछ पर दोनों ने पुलिस को बताया था कि उक्त स्थानों पर उनके साथ मिलकर आरोपी आशीष उर्फ दस चक्का ने भी चोरी की थी. पुलिस आशीष उर्फ दस चक्का की तलाश कर रही थी लेकिन उसका कोई पता नही चला, आशीष फरार हो गया था इस पर पुलिस ने उस पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित किया था. आरोपी आशीष ने थाना बिछुआ, थाना उमरेठ, थाना लोधीखेडा के चोरी के प्रकरण मे भी आरोपी था . चांद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी आशीष उर्फ दस चक्का को गिरफ्तार कर लिया.
चोरी के मामले में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
