शिवपुरी:जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इण्डियन पेट्रोल पंप पर प्रिंसिपल की बाइक में सामने से लापरवाही से आ रहे बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में प्रिंसिपल व अतिथि शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, घायलों को तत्काल शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां से प्रिंसिपल की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। अभी फिलहाल दोनों का उपचार जारी हैं।
जानकारी के अनुसार दिनेश शाक्य पुत्र दौजीराम शाक्य उम्र 48 साल निवासी न्यू अशोक कालोनी मुरार थाना थाटीपुर ग्वालियर ने बताया कि वे तथा गजेन्द्र सिंह गोलिया दोनों लोग शासकीय माध्यमिक विद्यालय लेवा से पढ़ाकर प्लेटिना मोटरसाइकिल से कोलारस आ रहे थे, जैसे ही वे इण्डियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने रोड पर सिंघराई आये तो सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमजी 7961 का चालक ने सीधे लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों वहां गिर गये। गिरने की वजह से दोनों को ही गंभीर चोटें आई है।
