बस में रिटायर्ड डीएसपी की पत्नी के गहने चोरी, भीड़ का फायदा उठाकर पर्स गायब किया

शिवपुरी: रिटायर्ड डीएसपी पूरनमल जैन की पत्नी के लाखों रुपए के सोने के गहने बस यात्रा के दौरान चोरी हो गए। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिटायर्ड डीएसपी पूरनमल जैन ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी कुसुम जैन के साथ ग्वालियर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

घर पर कोई नहीं होने के कारण उन्होंने करीब 18 तोला सोने के गहने और 10 हजार रुपए नकद एक छोटे पर्स में रखकर बड़े बैग में सुरक्षित रख लिए थे। गहनों में दो चेन, नवरत्न सेट, क्वीन छाप सेट, मटरमाला, छह अंगूठियां, तीन जोड़ी टॉप्स, झुमकी-बाली, दो चूड़ियां और मंगलसूत्र शामिल थे। ग्वालियर नाका से मां पीतांबरा बस में सवार हुए। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर बस में चढ़ते समय या यात्रा के दौरान किसी अज्ञात चोर ने बड़े बैग से गहनों और नकदी वाला छोटा पर्स निकाल लिया।

ग्वालियर पहुंचने पर जब बैग खोला गया, तो पर्स गायब मिला।चोरी हुए इन जेवरातों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। पूरनमल जैन ने बताया कि सभी गहने पुराने और उनकी पत्नी द्वारा इस्तेमाल किए हुए थे, जिन्हें वह आसानी से पहचान सकती हैं।

Next Post

भाजपा ने बाबा साहब को हमेशा सम्मान देने का काम किया : भगवान परमार

Sun Nov 16 , 2025
ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने फूलबाग स्थित संविधान निर्माता अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान […]

You May Like