दो दिन की मासूम को दिया नया जीवन

जबलपुर: मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से मात्र दो दिन की बालिका को नया जीवन मिला है। छाया निवास फूटाताल, जबलपुर निवासी पीयूष कुमार सेन और कृति सेन की बिटिया जन्म से ही हृदय रोग से ग्रसित थी। मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से स्वीकृत सहायता से इस बालिका के हृदय की सर्जरी नारायण हृदयालय मुंबई में की गई। नवजात बालिका के हृदय से पीडि़त होने की जानकारी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र को प्राप्त होते ही जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक से उसका परीक्षण कराया गया।

पुष्टि होने पर सिविल सर्जन डॉ नवीन कोठारी व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना का प्रकरण तैयार कर परिजनों की सहमति से बालिका को नारायण हृदयालय मुम्बई महाराष्ट्र रैफर किया गया, जहाँ 7 नवम्बर को उसके हृदय की सफल सर्जरी की गई 12 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया। बालिका अब पूर्णत: स्वस्थ्य है। उसके हृदय के ऑपरेशन
के पूरा व्यय मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से वहन किया गया।

Next Post

देपालपुर को इंदौर बनाएगा स्वच्छता का ‘मॉडल टाउन’ : महापौर

Sat Nov 15 , 2025
इंदौर: देशभर में स्वच्छता की मिसाल बन चुका इंदौर अब अधिकृत रूप से ‘महागुरू’ की भूमिका में आ गया है. शासन ने देपालपुर को स्वच्छता में आदर्श नगर बनाने की जिम्मेदारी इंदौर को सौंपी है. इंदौर नगर निगम ने देपालपुर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने का लक्ष्य तय करते […]

You May Like