
सीधी।जमोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम नौगवां दर्शन सिंह में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 80 वर्षीय वृद्ध की बाउली में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक शिवनाथ जायसवाल पिता स्व. भरोसे जायसवाल निवासी नौगवां दर्शन सिंह रोज़ की तरह सुबह करीब 9 बजे अपनी बाउली से पानी निकालने गए थे।पानी भरते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वे बाउली में गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनते ही मौके पर पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला और तत्काल जिला चिकित्सालय सीधी ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने शिवनाथ जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया तथा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।घटना से गांव में शोक का माहौल है।
