अर्चना गुड्डू सिंह के सम्मान में छतरपुर में संकल्प यात्रा, हजारों समर्थक शामिल

छतरपुर।मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश मंत्री नियुक्त होने पर अर्चना गुड्डू सिंह के सम्मान में शुक्रवार देर रात छतरपुर में भव्य संकल्प यात्रा निकाली गई। शहर की सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्प वर्षा की, ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने नृत्य कर स्वागत किया।

पन्ना रोड से शुरू होकर शहर भर में निकली यात्रा

संकल्प यात्रा की शुरुआत पन्ना रोड से हुई, जो छत्रसाल चौराहा, सागर रोड, बस स्टैंड और चौक बाजार होते हुए पुनः छत्रसाल चौराहे पर संपन्न हुई। इस रोड शो में 500 से अधिक चारपहिया वाहन शामिल रहे। मार्ग में सैकड़ों स्वागत द्वार बनाए गए थे, जहाँ अर्चना सिंह को बुके, माला और मिठाइयों के साथ बधाइयाँ दी गईं।

सभा एवं विशेष स्वागत

महाराजा छत्रसाल डाकखाना चौराहा पर आयोजित सभा में अर्चना गुड्डू सिंह ने जनता और संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। चौराहे पर अग्रवाल समाज और गहोई समाज द्वारा उनका विशेष स्वागत किया गया, जहाँ उत्साह चरम पर था और लोग सड़क पर उतरकर उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे।

भाजपा कार्यालय में हुआ समापन

लगभग 5 घंटे तक शहर में निकली यह संकल्प यात्रा भाजपा जिला कार्यालय में समाप्त हुई। यहाँ अर्चना गुड्डू सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि “यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, पूरे छतरपुर और भाजपा परिवार का है।”

Next Post

रायसेन को कुपोषण मुक्त बनाने में उद्योग जगत आगे आया, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने प्रशासन से किया एमओयू

Sat Nov 8 , 2025
रायसेन। जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से मंडीदीप के उद्योगपतियों और प्रशासन के बीच सहयोग की नई पहल शुरू हुई है। मंडीदीप में आयोजित बैठक में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को एमओयू सौंपा गया, जिसके तहत उद्योग क्षेत्र सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जिले […]

You May Like