अहमदाबाद, 14 नवंबर (वार्ता) भारतीय दवा निर्माता कंपनी जायडस के कैंसर के इलाज में काम आने वाले एक इंजेक्शन को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) की मंजूरी मिल गयी है।
जायडस ने शुक्रवार को बताया कि प्रोस्टेटिक कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाले ल्युप्रोलाइड एसिटेट इंजेक्शन को अमेरिकी नियामक की मंजूरी मिली है। इसके बाद अमेरिका में इसकी बिक्री का रास्ता साफ हो गया है। इसका निर्माण कंपनी गुजरात के अहमदाबाद में विशेष आर्थिक जोन (सेज) स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र में करेगी।
कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि अमेरिका में ल्युप्रोलाइड एसिटेट इंजेक्शन की सालाना बिक्री 6.9 करोड़ डॉलर की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2003-04 से 30 सितंबर 2025 तक जेनरिक दवाओं के लिए अमेरिका में 487 आवेदन किये हैं और उसे 427 दवाओं के लिए स्वीकृति मिली है।
Next Post
फ्लिपकार्ट 1,000 रुपये से कम के उत्पादों पर विक्रेताओं से नहीं लेगी कमीशन
Fri Nov 14 , 2025
बेंगलुरु, 14 नवंबर (वार्ता) घरेलू ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने 1,000 रुपये से कम कीमत के उत्पादों के लिए विक्रेताओं से कोई कमीशन नहीं लेने की घोषणा की है जिससे ग्राहकों के लिए इनकी कीमत कम होने की उम्मीद है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि ऑनलाइन बिक्री को ज्यादा समावेशी […]

You May Like
-
7 months ago
जिला अभिभाषक संघ की बैठक में प्रस्ताव पारित
-
3 months ago
नपाध्यक्ष ने गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश
