बिहार में मिला प्रचंड जनादेश देगा नये संकल्प के साथ जनता की सेवा की शक्ति : मोदी

बिहार में मिला प्रचंड जनादेश देगा नये संकल्प के साथ जनता की सेवा की शक्ति : मोदी

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत को सुशासन, विकास, जन-कल्याण की भावना और सामाजिक न्याय की जीत बताते हुए कहा है कि यह प्रचंड जीत गठबंधन को नये संकल्प के साथ जनता की सेवा करने की शक्ति प्रदान करेगा।

श्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा “सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में राजग को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा “मैं राजग के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं।”

श्री मोदी ने इस जीत को उत्साह के साथ जनता की सेवा करने का अवसर बताया और कहा “आने वाले समय में हम बिहार के विकास, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्य की संस्कृति को नयी पहचान देने के लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले।”

Next Post

नड्डा ने बिहार में राजग को प्रचंड बहुमत मिलने पर जनता का जताया आभार

Fri Nov 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिले प्रचंड जनसमर्थन पर बिहार की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह जनसमर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार […]

You May Like