इंदौर: शहर में कल रात फिर पारा कोल्ड वेव के नजदीक पहुंच गया. दो दिन तापमान बढ़ने के बाद बुधवार रात को पारा 7.6 डिग्री पर आ गया. दिन का तापमान भी 1 डिग्री कम दर्ज हुआ.शहर में बुधवार रात का पारा 7.6 डिगी दर्ज हुआ. इसके पहले दो दिन तक रात का 8.6 और 8.2 दर्ज हुआ है. इसी तरह दिन का तापमान भी 28.6 28.9 तक दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था.
बुधवार रात को मौसम ने फिर करवट ली और रात का तापमान 7.6 डिग्री पर आ गया. यह सीवियर कोल्ड वेव के नजदीक है. यदि पारा 7 डिग्री से कम दर्ज होता है तो उस स्थिति में कोल्ड वेव मानी जाती है. इसी तरह दिन का तापमान भी आज एक डिग्री गिरकर सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज हुआ है. साथ ही आज शाम 4.30 बजे ठंडी हवाएं चलने से पारा 5 बजे बाद फिर कम हो गया. मौसम केंद्र के अनुसार आज शाम 5 बजे पर गिरकर 25 डिग्री पर पहुंच गया. यह सामान्य से 8 डिग्री कम बताया जा रहा है.
ठंड और बढ़ने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है. रात में सीवियर कोल्ड वेव दर्ज हो सकती है। दिन के तापमान में भी अब गिरावट दर्ज होगी.
