ग्वालियर: भाजपा संगठन और सरकार के बीच संवाद संपर्क और समन्वय के लिए बनाई गई समिति की आज गुरुवार को भोपाल में होने वाली बैठक पर ग्वालियर के भी राजनीतिक हलकों की नजर लगी हुई है। मुरैना जिले के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी इस बैठक में भाग ले सकते हैं। बैठक में राजनीतिक नियुक्तियां सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।
बैठक में प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, महामंत्री हितानंद शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बैठक में भाग लेंगे। बैठक में विभिन्न मुद्दों के साथ आगामी दिनों में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों पर भी चर्चा होगी एवं अगले माह मोहन यादव सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कैबिनेट विस्तार की संभावनाएं भी जताई जा रही है।
