दो माह पहले लव मैरेज करने वाली विवाहिता की संदिग्ध मौत

इंदौर: शहर में दो अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले सामने आए हैं. युवक के मामले में परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे बीयर में जहर मिलाकर पिलाया गया, जबकि दूसरे मामले में विवाहिता की मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है.पहला मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है, जहां 20 वर्षीय राजा पिता मुन्ना खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई.

राजा टाइल्स लगाने का काम करता था. परिजनों ने बताया कि वह दिन में काम पर गया था और शाम को घर लौटा. खाना खाने से पहले किसी का फोन आने पर वह बाहर गया और कुछ देर बाद घर लौटा तो उसकी तबीयत खराब हो गई. राजा ने परिजनों से कहा कि किसी ने उसे बीयर पिलाई थी, जिसके बाद वह उल्टियां करने लगा. परिजनों का आरोप है कि बीयर में जहर मिलाकर पिलाया गया.

उनका कहना है कि दो माह पहले राजा ने अपने दोस्त की पत्नी साइना से प्रेम विवाह किया था. उसी महिला के पति ने बदला लेने के लिए यह साजिश रची. साइना के पति से राजा की दोस्ती काम करने के दौरान हुई थी. बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट से ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा.
जिम ट्रेनर की पत्नी की रहस्यमय मौत
खजराना क्षेत्र में भी मंगलवार रात एक महिला की संदिग्ध मौत ने लोगों को हैरान कर दिया. मृतका की पहचान राधिका परिहार (31 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जिम ट्रेनर कुलदीप परिहार की पत्नी थीं. परिवार के मुताबिक, राधिका की रात में तबीयत बिगड़ गई थी. पति और भाई सोनू ने उसे पहले सिद्धि विनायक अस्पताल और फिर भंडारी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने एमवाय में पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया.

सोनू ने बताया कि राधिका को देर रात किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह अचानक परेशान हो गई थी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है. राधिका ने दो पहले ही कुलदीप से प्रेम विवाह किया था. मौत की सही वजह रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी. दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और संदिग्धों से पूछताछ की तैयारी कर रही है. इधर शिवकंठ नगर निवासी देवसिंह की ऊंचाई से गिरने से मौत होने का भी मामला सामने आया है. इस मामले में भी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

Next Post

आशी चौकसे, अंजुम मौदगिल और सिफ्ट कौर समरा हारे

Thu Nov 13 , 2025
काहिरा (मिस्र) 12 नवंबर (वार्ता) भारतीय निशानेबाज आशी चौकसे, अंजुम मौदगिल और सिफ्ट कौर समरा बुधवार को मिस्र के काहिरा में चल रही आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप राइफल/पिस्टल 2025 की महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। आज यहां स्पर्धा में आशी […]

You May Like