लाल किले के पास भीषण धमाका, कई लोगों के हताहत होने की खबर

 

नई दिल्ली, 10 नवंबर (वार्ता) – दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के निकट सोमवार शाम को एक जोरदार धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना भीषण था कि आसपास की दुकानों के दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं और पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। धमाके की सटीक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, हालांकि इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की प्रारंभिक सूचना मिली है।

दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं और उन्होंने गहन छानबीन शुरू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में होने की कॉल मिली थी, जिसके बाद आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई।

दमकल विभाग ने बताया कि उन्हें कार में धमाके की कॉल मिली थी और तत्काल आग बुझाने के लिए कई गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं। धमाके की वजह से कई बसों और अन्य वाहनों में भी आग लगने की खबर है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है, ताकि विस्फोट के पीछे के कारणों और किसी संभावित साजिश का पता लगाया जा सके।

Next Post

ऑफिसर्स क्लब मैदान पर पक्के निर्माण से खिलाड़ियों में रोष, खेल बंद होने का खतरा

Mon Nov 10 , 2025
राजगढ़। पूरा क्षेत्र स्थित ऑफिसर्स क्लब में खेल मैदान की जगह पक्के निर्माण के विरोध में लगातार खिलाडियों के स्वर बुलंद होते जा रहे है. लेकिन उनकी सुनवाई कही नही हो रही है. उल्लेखनीय है अधिकारियों के मनोरंजन के लिए स्थित ऑफिसर्स क्लब ग्राउंड में इन दिनो रखरखाव कि सहित […]

You May Like