जबलपुर:माढ़ोताल थाना अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी में दबंगों ने एक लाख की रंगदारी नहीं देने पर जमकर उपद्रव मचाया। पिस्तौल लहराते हुए सुपरवाईजार को धमकाने के साथ उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसकी कार में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक रिषभ यादव पिता कमलेश यादव 32 साल निवासी प्रोफेसर कॉलोनी माढोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराइ कि वह सुपरवाईजर है।
बीती रात्रि लगभग 8 बजे साईड मेंं था। साथी राजू गोटिया साईड पर कार्य कर रहे थे तभी वहां पकंज सराफ, कपिल तिवारी, अनमोल तिवारी, शिवम पटेल आये, और बोले की तू यहाँ क्या कर रहा है, यह साईड किसकी है और स्वंय को दबंग प्रवृति का दर्शाते हुये चारों उसके साथ विवाद करने लगे। बोले की यह साईड में कार्य करना होगा तो जमीन का आधी कीमत के साथ अभी 1 लाख रूपये चाहिये, तब उसके द्वारा विरोध किया गया तो उसके साथ मारपीट करने लगे ।
एक ने पिस्तौल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद वह अपने घर के गेट के सामने अपनी वाहन क्रमांक एमपी 20 जेडएक्स 6104 खडी कर सो रहा था, तभी रात्रि लगभग 03.47 बजे तीन अज्ञात व्यक्तियों अपने साथ पत्थर लेकर आये और कार की आगे पीछे दोनों साईड की कांच तोड दिये जिससे वाहन के दोनों कांच क्षतिग्रस्त हो गया है। संदेह है कि तोडफ़ोड़ भी पकंज सराफ, कपिल तिवारी, अनमोल तिवारी, शिवम पटेल ने की है।
