
सीधी। इंद्रराज पैलेस में आयोजित प्रबुद्ध समाज की जिला स्तरीय चिंतन बैठक में सैकड़ों प्रबुद्ध कांग्रेसी एवं समाजसेवियों ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाने का संकल्प लिया। बैठक में वक्ताओं ने पार्टी संगठन में “जितनी संख्या भारी, उतनी भागीदारी” की सोच लागू करने की मांग की। साथ ही रीवा संभाग के प्रबुद्ध समाज को 2026 के राज्यसभा चुनाव में प्रतिनिधित्व देने की मांग भी उठी। वक्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाकर जनता से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक का संचालन सुदीप द्विवेदी और आभार लक्ष्मीकांत शुक्ल ने व्यक्त किया।
