TTP की जंग में बांग्लादेशी युवा शामिल! PAK के ऑपरेशन में मारे गए दो आतंकी

पाकिस्तान के खिलाफ टीटीपी की जंग अब अंतरराष्ट्रीय रंग ले चुकी है। बांग्लादेश के युवा तेजी से इस आतंकी संगठन में भर्ती हो रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान सेना के ऑपरेशन में दो…

पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियानों ने एक चौंकाने वाला सच सामने लाया है। अब इस आतंकी संगठन में बांग्लादेश के युवा भी तेजी से शामिल हो रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान सेना ने खैबर प्रांत में एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें दो बांग्लादेशी युवक मारे गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों की पहचान रतन ढल (29) और फैसल हुसैन (22) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक 2024 में TTP में शामिल हुए थे। वे पिछले एक साल से पाकिस्तान में सक्रिय थे और सेना के खिलाफ जिहादी गतिविधियों में हिस्सा ले रहे थे।

Next Post

बायपास पर ट्रक की टक्कर से दो की मौत, चार घायल

Sat Nov 8 , 2025
गुना : शहर के कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा उस समय हो गया जब उज्जैन दर्शन के लिए निकले एक परिवार की कार को बेकाबू ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो […]

You May Like