रियाद 08 नवंबर (वार्ता) बेलारुस की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने अमेरिका की अमांडा एनिसिमोवा को रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है।
विश्व की नंबर वन टेनिस खिलाड़ी सबालेंका ने शुक्रवार शाम को दो घंटे 23 मिनट तक चले सेमीफाइनल मुकबाले के तीसरे सेट में शानदार वापसी करते हुए अमेरिका की अमांडा एनिसिमोवा 6-3, 3-6, 6-3 से हराया। यह दूसरी बार है जब वह इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं। 2022 में वह पहली बार इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची थी जहां उन्हें फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया से हार का सामना करना पड़ा था।
सबालेंका आज खिताबी मुकाबले में कजाकिस्तान की एलेना राइबाकिना से भिड़ेंगी ।
Next Post
रूस ने परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करने के ट्रंप के बयान पर जतायी ‘गंभीर चिंता’
Sat Nov 8 , 2025
न्यूयॉर्क, 08 नवंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वसीली नेबेंज़िया ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फिर परमाणु परीक्षण करने संबंधी बयान को ‘गंभीर चिंता’ का विषय करार दिया है। श्री ट्रंप के बयान के हालांकि पूरे निहितार्थ अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन दुनिया भर में श्री […]

You May Like
-
5 months ago
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन की शुरुआत
-
10 months ago
फोरव्हीलर से ढुल रही शराब पकड़ाई
-
2 months ago
करंट की चपेट में आने से दो बच्चे झुलसे
