भिंड में रिटायर्ड शिक्षक के घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी

भिंड। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के वीरेंद्र नगर में बीती रात चोरों ने एक रिटायर्ड शिक्षक के घर को निशाना बनाया। चोर ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए।

वीरेंद्र नगर निवासी रिटायर्ड शिक्षक शारदा शरण जारौलिया ने बताया कि वे कुछ समय के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान चोर घर में घुस आए और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे जेवर और नकदी निकाल ले गए। सुबह जब वे घर वापस आए तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। टीम ने घर से सबूत जुटाए। आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान हो सके।

Next Post

हजारों श्रद्धालु 30 किमी नंगे पैर चले, चुनरी यात्रा निकाली

Fri Nov 7 , 2025
शिवपुरी। श्रद्धा से अभिभूत हजारों श्रद्धालु 30 किमी नंगे पैर चले। शिवपुरी में डबिया से बलारी माता धाम तक चुनरी यात्रा निकाली गई। शिवपुरी में सहरिया समाज द्वारा ग्राम डबिया से मां बलारी धाम तक 30 किलोमीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सहरिया क्रांति के तत्वावधान में आयोजित […]

You May Like