सतपुड़ा पावर प्लांट की दोनों इकाइयों से बिजली उत्पादन फिर शुरू

सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की 10 और 11 नंबर इकाइयों से बिजली उत्पादन दोबारा शुरू कर दिया गया है। इकाइयों के संचालन शुरू होने से अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

मंडल सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में बिजली की मांग कम होने के चलते सारनी पावर प्लांट की दो और श्रीसिंगाजी पावर प्लांट की तीन बड़ी इकाइयों को अस्थायी रूप से बंद किया गया था। यह निर्णय बिजली की घटती डिमांड और जल विद्युत गृहों से बढ़े उत्पादन को ध्यान में रखकर लिया गया था।

प्लांट के ठप होने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए नई इकाई की स्थापना पर भी सवाल उठाए थे। अब 10 और 11 नंबर इकाइयों को दिन में कम लोड और रात में फुल लोड पर संचालित किया जा रहा है।

सतपुड़ा पावर प्लांट सारनी के एडिशनल चीफ इंजीनियर एस.एन. सिंह ने बताया कि दोनों इकाइयों से सुचारू रूप से बिजली उत्पादन प्रारंभ हो गया है, जिससे सभी अटकलों

Next Post

वंदेमातरम के 150 वें स्मरणोत्सव पर स्वदेशी की शपथ

Fri Nov 7 , 2025
भोपाल। शौर्य स्मारक में राष्ट्रगीत वंदेमातरम के 150वें स्मरणोत्सव के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को स्वदेशी अपनाने और देशी उत्पादों के उपयोग की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि […]

You May Like