अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन

मुंबई (वार्ता) बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री एवं गायिका सुलक्षणा पंडित का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिनेत्री काफी लंबे समय से बीमार थी। उन्होंने आज रात आठ बजे यहां नानावती अस्पताल में अंतिम सांस ली।

अभिनेत्री के भाई एवं संगीतकार ललित पंडित ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुलक्षणा को दिल का दौरा पड़ा था।

सुलक्षणा के निधन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गयी है। फिल्म उद्योग से जुड़े कई लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

उन्होंने कई फिल्मों में पार्श्वगायन के अलावा अभिनय भी किया था। सुलक्षणा का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।

Next Post

रामअवतार जग्गी हत्याकांड में उच्चतम न्यायालय का उच्च न्यायालय को निर्देश; सीबीआई की अपील सुनी जाए

Fri Nov 7 , 2025
नयी दिल्ली/रायपुर, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड मामले में गुरुवार को उच्चतम न्यायालय ने एक अहम निर्णय में सीबीआई की अपील को स्वीकार करते हुए उसे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को वापस भेजने का आदेश दिया है, ताकि मामले की साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर पर विस्तृत सुनवाई […]

You May Like