जीआरपी ने घंटेभर में तलाश लिया गुम आईफोन, यात्री को सौंपा

दौर:रेल यात्रियों की सुरक्षा और भरोसे को मजबूत करने वाली मिसाल पेश करते हुए जीआरपी गुना ने मात्र एक घंटे में यात्री का गुम हुआ 70 हजार रुपए का आईफोन खोज निकाला. पुलिस की तत्परता और ईमानदारी से प्रभावित होकर यात्री ने वीडियो संदेश जारी कर टीम का आभार जताया.रेल पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ल ने बताया कि हनुमान कॉलोनी में रहने वाले 27 वर्षीय यशवर्धन सिंह चौहान उदयपुर जाने के लिए गुना रेलवे स्टेशन पहुंचे थे.

स्टेशन पर पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि उनका आईफोन 16 (ब्लू कलर) कहीं गिर गया है. उन्होंने तुरंत जीआरपी थाने में सूचना दी. उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह ने क्यूआरटी टीम को मौके पर भेजा. फरियादी के बयान के आधार पर शक ऑटो में मोबाइल छूटने का था. टीम ने मुखबिरों की मदद से तलाश शुरू की और कुछ ही देर में संबंधित ऑटो बस स्टैंड क्षेत्र में मिल गया. ऑटो की तलाशी लेने पर मोबाइल सुरक्षित हालत में बरामद हो गया. चालक को इसकी जानकारी तक नहीं थी.

यात्री ने माना आभार
यात्री यशवर्धन सिंह ने पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि जीआरपी गुना ने जिस तेजी और सच्चाई से मेरा मोबाइल ढूंढ़ निकाला, उसके लिए मैं दिल से धन्यवाद देता हूं. ऐसी पुलिस पर भरोसा करना गर्व की बात है.

Next Post

वृद्ध पेंशनर से ठगी करने वाले धराए झांसा देकर ले भागे थे 50 हजार रुपये

Thu Nov 6 , 2025
कुरावर। तीन दिन पूर्व एक वृद्ध पेंशनर को झांसा देकर ठगी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के एल बंजारे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिंहगढ़ आईपीएस सुश्री मिनी शुक्ला के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने लगातार […]

You May Like